Close This Ads

WhatsApp पर Contacts Share करने की पूरी जानकारी हिंदी में

WhatsApp par contact share kaise kare

इस Tutorial में हम आपको WhatsApp पर Contacts Share करने की Step-by-Step पूरी जानकारी देंगे. आप जानेंग़े कि WhatsApp पर Contact Share कैसे करें – How to Share Contacts on WhatsApp in Hindi?

सामान्यत: जब हमे किसी व्यक्ति का Contact Number चाहिए होता हैं तो हम उसके मोबाईल नम्बर को या तो डायरी में लिखते हैं या फिर फोन डायलर में डायल कर लेते है. और अगर किसी की मेमोरी तेज है तो वो याद रख लेता हैं. नम्बर लेने के बाद फिर अपने फोन में सेव करते हैं.

मगर WhatsApp के Contact Share Feature के द्वारा आप ये काम एक सिंगल टैप के द्वारा कर सकते हैं. क्योंकि अब आपको नम्बर लिखने, याद रखने और फिर उसे सेव करने की जरुरत नही हैं.

WhatsApp पर शेयर किया गया Contact उस व्यक्ति के नाम के साथ जाता हैं. बस प्राप्तकर्ता को उस मैसेज पर टैप करके सेव करना पडता हैं. और Contact उसकी Phone Book में सेव हो जाता हैं.

WhatsApp पर Contact Share करने से पहले ध्यान रखें

  • दोनों व्यक्तियों के पास चालु वाट्सएप अकाउंट होना चाहिए.
  • जिस नम्बर को शेयर करना चाहते है वह मोबाईल फोन में सेव होना चाहिए.
  • चालु इंटरनेट डाटा पैक होना चाहिए.
  • Contact हमेशा जानकार व्यक्ति के साथ ही शेयर करें.
  • किसी अंजान व्यक्ति के साथ नम्बर शेयर ना करें.
  • किसी WhatsApp Group में भी नम्बर शेयर करने से परहेज करें.

WhatsApp पर Contact Share करने का Step-by-Step तरीका

Step: #1

आपके फोन में इंस्टॉल वाट्सएप को लॉच कीजिए. इसे लॉच करने के लिए बस इसके ऊपर हल्के से टैप कीजिए.

launch whatsapp

Step: #2

अब आपके सामने वाट्सएप खुल गया हैं. यहाँ से आप जिस व्यक्ति को Contact भेजना चाहते हैं. उसके ऊपर टैप करके उसे चुनिए.

select a chat

Step: #3

अब Text Bar में मौजूद Paper Clip Icon पर टैप कीजिए. ऐसा करने पर आपके सामने WhatsApp Attachment विकल्प खुल जायेगा. यहाँ से आप Contact पर टैप कीजिए.

select contact

Step:#4

ऐसा करने पर आपके सामने फोनबुक खुल जायेगी. यहाँ से आप जिस Contact को शेयर करना चाहते हैं उस Contact के ऊपर टैप करके उसे चुनिए और Next → बटन पर टैप कीजिए.

view and select contact

Step: #5

अब आपने जिस Contact को सेलेक्ट किया है उसका नाम और नम्बर आपके सामने आ जायेगा. इसे चैक करके आप Send बटन पर टैप कर के Contact Share कर दीजिए.

send contact

बधाई हो! Contact Share हो चुका हैं. जिसे आप Conversation में देख सकते हैं.

contact sent status

आपने क्या सीखा?

इस Tutorial में हमने आपको WhatsApp पर Contact Share करने का तरीका बताया हैं. और साथ ही आपने जाना है कि हमे WhatsApp पर Contact Share करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए? हमे उम्मीद हैं कि यह Tutorial आपके लिए उपयोगी साबित होगा.

WhatsApp पर Contact Share कैसे करे? – Quick Guide

  • WhatsApp Launch करें.
  • Chat का चुनाव कीजिए
  • Paper Clip Icon पर टैप कीजिए.
  • अब Contact पर टैप कीजिए.
  • फोनबुक से Contact सेलेक्ट कीजिए.
  • और Contact Share कर दीजिए.

#BeDigital

Leave a Comment