आज के समय में लगभग हर काम ऑनलाइन होने लगा है। चाहे नौकरी का फॉर्म भरना हो, कॉलेज एडमिशन लेना हो या Driving Licence दिखाना हो — हर जगह Documents की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बार-बार फाइल या फोटो कॉपी साथ रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए भारत सरकार ने DigiLocker सेवा शुरू की है। यह एक डिजिटल लॉकर की तरह काम करता है जहां आप अपने जरूरी Documents सुरक्षित रख सकते हैं।
DigiLocker क्या है?
DigiLocker भारत सरकार की एक official digital service है, जिसमें आप अपने जरूरी Documents ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं।
इसमें आप:- Aadhaar Card, Driving Licence, PAN Card, Marksheet, RC (Vehicle Registration), Insurance Documents etc.
DigiLocker के फायदे
1. Documents हमेशा मोबाइल में
- अब फाइल या कागज साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
2. Safe और Secure
- आपके Documents सुरक्षित रहते हैं और आसानी से खोते नहीं हैं।
3. सरकारी मान्यता
- DigiLocker में मौजूद Documents कई जगह valid माने जाते हैं।
4. समय की बचत
- ऑनलाइन Documents मिलने से काम जल्दी हो जाता है।
5. Free Service
- यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है।
कौन-कौन लोग DigiLocker इस्तेमाल कर सकते हैं?
DigiLocker आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के लिए बेहद उपयोगी सेवा बन चुका है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें अपने Documents बार-बार इस्तेमाल करने पड़ते हैं। जैसे:
Gmail, Facebook, Instagram और Telegram Hack होने से बचाएं – अभी Google Authenticator लगाएं
- Students जो स्कूल, कॉलेज या Competitive Exams के फॉर्म भरते हैं
- नौकरी करने वाले लोग जिन्हें जरूरी Documents की जरूरत पड़ती रहती है
- वाहन चालक जो Driving Licence और RC साथ रखना चाहते हैं
- सरकारी योजनाओं या ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले लोग
- Competitive Exam की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
DigiLocker की मदद से ये सभी लोग अपने जरूरी Documents मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।
DigiLocker Account कैसे बनाएं?
DigiLocker अकाउंट बनाने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे :-
- Step 1:- अपने मोबाइल में DigiLocker App डाउनलोड करें।
- Step 2: मोबाइल नंबर डालकर OTP verify करें।
- Step 3: Aadhaar Number जोड़ें।
- Step 4: अब आपका DigiLocker Account तैयार हो जाएगा।
DigiLocker में Documents कैसे जोड़ें?
- सबसे पहले DigiLocker App या Website open करें
- इसके बाद “Issued Documents” वाले option पर जाएं
- अब जिस Document को जोड़ना है उसे search करें
- मांगी गई जरूरी जानकारी भरें
- Verify होने के बाद Document अपने आप आपके DigiLocker Account में जुड़ जाएगा
- इसके बाद आप अपने Documents कभी भी मोबाइल से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या DigiLocker सुरक्षित है?
हाँ, DigiLocker एक सुरक्षित और भरोसेमंद सरकारी प्लेटफॉर्म है। इसे भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है और इसमें आपके Documents की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।
Account login के समय OTP verification और Aadhaar verification जैसी security सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे आपका Account सुरक्षित रहता है। इसके अलावा आपके जरूरी Documents ऑनलाइन सुरक्षित तरीके से store रहते हैं और बिना आपकी अनुमति के कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें access नहीं कर सकता।







