Paytm Users के लिए भी KYC (Know Your Customer) Verification कराना अनिवार्य हो गया है. एक Paytm KYC Customer को बहुत फायदें मिलते है. वहीं जिन्होंने Paytm Wallet को Upgrade नहीं किया है. उनको Paytm VIP Customer के विशेष फायदें (Benefits) नहीं मिल पाते है.
Table of Content
यदि आप भी Paytm से ऑनलाइन भुगतान करते है. तो यह KYC Guide आपके लिए ही है. क्योंकि इसमें हम आपको बताएंगे कि Paytm Wallet का KYC Verification कैसे करें? Paytm में आधार कार्ड Link कराने का तरीका क्या है? अपना Paytm KYC Update कैसे करें?
इसके अलावा आप जानेंगे कि KYC Verify कराने के क्या फायदें है? आपको KYC Verification क्यों कराना चाहिए?
इससे पहले कि आप अपना Paytm KYC Verify करें. हम आपको पहले केवाइसी के बारे में बता देते है कि KYC क्या है? KYC Verification क्यों जरूरी है? KYC Verification के लिए आवश्यक दस्तावेज (KYC Documents) कौन-कौनसे है?
KYC क्या है – What is KYC in Hindi?
KYC – Know Your Customer यानि KYC का हिंदी में मतलब “अपने ग्राहक को जानें,” होता है. KYC वित्तिय क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय Term है. इसक इस्तेमाल वित्तिय संस्थाएँ (Financial Institutions) अपने ग्राहक की पहचान सत्यापित (Identity Verified) करने के लिए करती है.
दरअसल, बैंक, बीमा कम्पनी आदि संस्थाएँ ग्राहकों को अपनी सेवाएँ देने से पहले उसकी पहचान सत्यापित (Verified) करना चाहती है. इस प्रक्रिया के लिए ये KYC का इस्तेमाल करती है. KYC के द्वारा ये ग्राहक की पहचान (ID Verification) और उसका पता (Address Verification) का सत्यापन करती है.
KYC Verification के लिए भारत सरकार (Indian Government) ने आधार कार्ड को KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज मान है. लेकिन, आप PAN Card, DL – Driving License, नरेेेेगा कार्ड (NREGA Card), Voter ID, पासपोर्ट आदि Documents से भी अपना KYC Verification करा सकते है.
Paytm KYC कराने के फायदे.
Paytm Wallet को KYC Verified कराने के बाद आप एक पेटीएम केवाइसी कस्टमर बन जाते है. अर्थात जिसका KYC Verified हो चुका है. आपका पेटीएम से आधार कार्ड लिंक हो जाता है. अब आप Paytm KYC User है ना कि Paytm Non-KYC User. आपको केवाइसी वेरिफिकेशन के निम्न फायदे होते है.
1. आपका Paytm Wallet Upgrade हो जाता है. इसका मतलब अब आप एक माह में ₹ 10,000 से ज्यादा खर्च कर सकते है.
2. आप अपने Paytm Wallet में ₹ 1,00,000 तक रख सकते है. जिसका उपयोग आप Paytm से भुगतान करने के लिए और Online Shopping करने के लिए कर सकते है.
3. आप एक Paytm KYC Customer है, तो आपको Special Offers और Paytm Cashback के ज्यादा मौके मिलते है.
4. आपके लिए Paytm Payments Bank में खाता खोलना आसान हो जाता है.
5. पेटीएम वॉलेट का उपयोग लगातार जारी रहता है. और आप वॉलेट में उपलब्ध सभी सुविधाओं का फायदा लेने के लिए योग्य हो जाते हैं.
Paytm KYC के विभिन्न प्रकार – Paytm KYC Type in Hindi
Paytm ने अपनी सेवाओं की आसान पहुँच को बनाये रखने के लिए तीन प्रकार की KYC अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाई हैं. प्रत्येक KYC के अपने फायदे और सीमा हैं. जिसके बारे में नीचे देख सकते हैं.
- Min KYC
- Self KYC
- Full KYC
विभिन्न प्रकार की KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज और उसकी सीमा के बारे में नीचे देख सकते हैं.

मिनिमम केवाइसी क्या है और मिनिमम केवाइसी पूरा कराने के क्या फायदे हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार डिजिटल वॉलेट एक प्रीपैड इंस्ट्रूमेंट्स है. जिसे संचालित करने के लिए आरबीआई ने दिशा-निर्देश जारी किए हुए है. इनके अनुसार सभी वॉलेट जारी करने वाले बैंकों को अपने ग्राहकों को जानना जरूरी है. उनकी प्राथमिक पहचान करने के बाद ही उन्हे वॉलेट जारी होने चाहिए.
इसी बात की पालना करते हुए सभी डिजिटल वॉलेट कंपनियाँ अपने ग्राहकों की पहचान सत्यापित करती है.
पेटीएम द्वारा अपने ग्राहकों की पहचान सत्यापित करने के लिए जिस प्रक्रिया का इस्तेमाल होता है उसे मिनिमन केवाइसी कहते है. इसके तहत ग्राहक को पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा जॉब कार्ड आदि में दिया गया नाम और युनिक आईडेंटेफिकेशन नम्बर पेटीएम को देना होता है.
मिनिमम केवाइसी सत्यापन पूरा होने के बाद ग्राहक पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल रोजमर्रा के डिजिटल कामों को पूरा करने के योग्य हो जाता है. और इसे पेटीएम वॉलेट के निम्न लाभ मिलने लगते है.
- पेटीएम से दुकानदारों को भुगतान कर सकता है.
- ऑनलाइन शॉपिन करने पर भुगतान कर सकते है.
- पेटीएम वॉलेट में 10,000 रुपये तक बैलेंस रख सकते है.
लेकिन, इन लाभों के अलावा आप बहुत सारी अन्य सुविधाओं से वंचित रह जाते है. मसलन,
- आप अपने दोस्त को पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.
- बैंक में पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकते है.
- पेटीएम में 1,00,000 रुपये तक का बैलेंस नहीं रख सकते है.
- आप पेटीएम पेमेंट बैंक में सेविंग्स अकाउंट नहीं खोल सकते है.
अब आपने विभिन्न प्रकार की Minimum KYC के बारे में तो जान लिया हैं. और इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी जान लिया हैं. आइये अब Minimum KYC Verification का तरीका क्या है? उसे भी जान लेते हैं.
1. Min KYC करने का तरीका
- सबसे पहले अपना Paytm App को Download करके Open कीजिए. और KYC Icon पर टैप कीजिए.
- सामने दिख रही IDs से अपनी ID Select कीजिए. मतलब आप कौनसी ID से KYC करान चाहते हैं.
- अब ID Number और ID में जो आपका नाम है उसे लिखिए.
- आपने जो जानकारी लिखि हैं उसे Confirm करने के लिए Check Mark कीजिए. और Submit कर दीजिए.
- Congratulation! आपने सफलतापूर्वक Self KYC Verification कर लिया हैं.
ध्यान दें
आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिनिमम केवाइसी केवल 18 महिनों के लिए ही मान्य है. इसके बाद आप वॉलेट का उपयोग नहीं कर सकते है. आगे वॉलेट का उपयोग करने के लिए आपको Paytm Full KYC Verification कराना होगा. जिसके बारे में आगे बताया गया है.
यदि मैं मिनिमम केवाइसी पूरा नहीं करता हूँ तो क्या होगा?
आपको बता चुके है कि पेटीएम वॉलेट का उपयोग करने के लिए अपनी पहचान सत्यापित कराना आवश्यक है. जिसके लिए पेटीएम मिनिमम केवाइसी वेरीफिकेशन कराना पड़ता है. यदि आप इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा नहीं करेंग़े तो वॉलेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे.
लेकिन, किसी कारणवश आप पेटीएम मिनिमम केवाइसी वेरिफिकेशन कराने में असमर्थ होते है. तो इस स्थिति में भी UPI Money Transfer के लिए पेटीएम का उपयोग कर पाएंगे. साथ में क्रेडिट/डेबिट तथा नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन खरीदारी करने मे समर्थ होंगे.
मैं कैसे जान सकता हूँ कि मेरी मिनिमम केवाइसी पूरा है?
यदि आपकी मिनिमम केवाइसी पूरा करा लिया है, तो पेटीएम एप पर सबसे ऊपर होमपेज पर KYC Icon दिखाई देगा. इस आइकन पर क्लिक अथवा टैप करके आप मिनिमम केवाइसी की समयसीमा भी जान सकते है.
2. Self KYC और Aadhaar-Based KYC कराने का तरीका
- Paytm App को Open कीजिए. और KYC Icon पर क्लिक कीजिए.
- अपना आधार नम्बर लिखिए.
- आपके Registered Mobile Number पर प्राप्त OTP को लिखिए.
- पहचान को Confirm कीजिए.
- इसके बाद अपनी जानकारी भरीए. और Submit कर दीजिए.
- Congratulation! आपने Aadhaar Based KYC सफलतापूर्वक कर ली है.
ध्यान दें:- इस केवाइसी को अब मिनिमम केवाइसी के साथ जोड़ दिया गया है.
Paytm Full KYC क्या है और इसे कराने के क्या फायदें हैं?
खुद जाकर अपनी पहचान सत्यापित करवाना ही फुल केवाइसी कहलाता है. इस दौरान ग्राहक स्वयं पेटीएम एजेंट के पास जाकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि दस्तावेजों से अपनी पहचान सत्यापित करवाता है. और ओटीपी तथा फोटोग्राफ के द्वारा प्रमाणिकरण साबित करता है.
फुल केवाइसी कराने पर आप Paytm KYC Customer बन जाते है. और आपको वॉलेट की सभी सुविधाओं की एक्सेस मिल जाती है. जिसके तहत आपको निम्न फायदें और मिलते हैं.
- वॉलेट में पैसे रखने की सीमा 10,000 से बढ़कर 1 लाख रुपये तक अपग्रेड हो जाती है.
- वॉलेट द्वारा खर्च करने की सीमा समाप्त हो जाती है.
- आप पेटीएम से अन्य वॉलेट या बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के योग्य हो जाते है.
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खुलवा सकते है.
मैं फुल केवाइसी कैसे करा सकता हूँ?
फुल केवाइसी कराने के लिए पेटीएम द्वारा ग्राहकों की सुविधानुसार व्यवस्था की है. जिसके अनुसार आप कई तरीकों से पेटीएम फुल केवाइसी करा सकते है. नीचे फुल केवाइसी कराने के सभी तरीकों के बारे में बताया गया है.
Full Paytm KYC Verify करवाने का तरीका
भारत की सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद Aadhaar-Based KYC प्रक्रिया को बंद कर दिया गया हैं. और इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं. आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके Paytm Full KYC Complete करा सकते हैं.
Step: #1
सबसे पहले पेटीएम एप में जाकर अपना नजदीकि केवाइसी सेंटर का पता करें. इसकी जानकारी आप पेटीएम एप में हि लें सकते है. जैसे ही आप Nearby KYC पर टैप करेंगे तो आपकी लोकेशन के आधार नजदीकि केवाइसी सेंटर की सूची आपके सामने फोन नम्बर तथा पूरा पता के साथ खुल जाएगी. अब आप जिस सेंटर से केवाइसी कराना चाहते है उससे संपर्क करें. सहायता के लिए स्क्रीनशॉट को देखीए.

यदि आप पिन कोड के माध्यम से Nearby KYC Center ढूँढ़ना चाहते है तो नीचे बने बटन पर क्लिक करें.
Step: #2
केवाइसी सेंटर मालूम करने के बाद कोई भी Government-Approved ID Proof लेकर यहाँ जाएं.
Government-Approved IDs
- Voter ID
- Driving Licence
- Passport
- NREGA Job Card
Step: #3
केवाइसी सेंटर पहुँचने के बाद ऑथोराइज एजेंट से अपनी केवाइसी अपग्रेड करने के लिए कहें और कुछ ही देर में एजेंट केवाइसी प्रक्रिया शुरु कर देगा. इस दौरान वह आपकी ID Proof का फोटों खींचेगा. इसके अलावा आपका पता, माता-पिता की जानकारी भी पूछेगा. तो इस कार्य में आप एजेंट का सहयोग करें.
Step: #4
ये सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा. आप इसे एजेंट के साथ शेयर करके अपना Confirmation दें. और बस हो गया. कुछ ही समय के अंदर आपकी केवाइसी अपडेट हो जाएगी.
मैं घर पर पेटीएम केवाइसी वेरीफाई कैसे कराउँ? क्या यह संभव है?
जी हाँ. आप घर बैठकर ही फुल पेटीएम केवाइसी वेरीफाई करा सकते है. मगर इसके लिए आप पेटीएम के सर्विस एरिया के दायरे में होने चाहिए. क्योंकि यह सुविधा पूरे भारत में न होकर केवल चुनिंदा राज्यों के कुछ ही शहरों में उपलब्ध करवाई जा रही है.
मैंने सुना है कि फुल केवाiसी के लिए पैन कार्ड भी मांगा जाता है. क्या ये सच है?
यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि आप बिना पैन कार्ड पेटीएम केवाइसी वेरीफाई करा सकते है. इसके लिए पेटीएम एजेंट आपसे फॉर्म 60 की घोषणा कराता है. जो आपको भरकर देना होगा.
पेटीएम केवाइसी की फीस कितनी है?
पेटीएम केवाइसी बिल्कुल मुफ्त है. इसलिए आपको मांगने पर भी पैसा नहीं देना है. अगर, कोई पेटीएम एजेंट आपसे केवाइसी के बदले पैसे की मांग करें तो इसकी शिकायत आप पेटीएम से जरूर करें.
केवाइसी वेरीफिकेशन को पूरा होने में कितना समय लगता है?
केवाइसी वेरीफिकेशन का कार्य सत्यापन होने के बाद 2 से 3 दिन में केवाइसी अपडेट हो जाती है.
पूर्ण केवाइसी के लिए किन्हे योग्य माना गया है?
पेटीएम के अनुसार कोई भी भारतीय नागरिक (विदेशी और नाबालिग को छोड़कर) जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है. वह केवाइसी के लिए योग्य माना गया है.
मैं कैसे जान सकता हूँ कि मेरी पूर्ण केवाइसी हो चुकी है?
यदि आपकी पूर्ण केवाइसी हो चुकी है तो आप पेटीएम अकाउंट में लॉग़ इन करने पर अपनी प्रोफाइल फोटो के आगे नीला निशान लगा हुआ पाएंगे. यदि यह नीला चैक मार्क मिलता है तो आपकी पुर्ण केवाइसी हो चुकी है.

केवाइसी सहायता के लिए ये वीडियो देखिए.
आपने क्या सीखा?
इस Paytm KYC Guide में हमने आपको बताया कि Paytm KYC Verification कराने का तरीका क्या है? पेटीएम केवाइसी वेरिफिकेशन कराने के क्या फायदे है? Paytm Wallet को Upgrade कैसे करें?
हमे उम्मीद है कि यह केवाइसी गाइड आपके लिए उपयोगी साबित होगी. यदि आपके मन में Paytm KYC Verification से संबंधित कोई भी सवाल है तो आप हमे Comment के माध्यम से बता सकते है.
#BeDigital










Paytm give 220 case in paytm acc after kyc complete but do not give 220 in my account. Please give me detail
You can call Customer Care of paytm payment bank at: 011 3399 6699 for further inquiry.
We do not have pickup services at the selected address. Please check out our KYC centers.
Is se aage nhi ho raha h jab kya pr aadhe n. Aur name dalne ke baad request an appointment pr click karne par yahi likh raha h.
इमरान जी इसका मतलब यह है कि आपके द्वारा दिया गया पते पर Paytm Agent नही आ सकते है. इसलिए आपको नजदीकि KYC Center पर ही अपना KYC Verification करवाना होगा. इसके लिए आप बस आधार कार्ड लेकर जाए और आपका काम 2 मिनट में हो जाएगा.
Sir per weha jaake apna mobile number btao to agent kahta hai ki ye number allready exist hai,uske baad kya kre sir.
Bhot problem hai plzzz call me.
हम आपको ईमेल भेज रहे है. जिसमे आपको आगे क्या करना है. इस बारे मे बताया जा रहा है.
Kyc Verification code ya koi or code agent ko btana jaruri h.
आपको किसी भी तरह का कोड एजेंट को बताना जरूरी नही है. आपके मोबाईल नम्बर पर एक OTP – One Time Password आयेगा उसे जरूर एजेंट को बताना. आप अपना आधार कार्ड लेकर इसके पास जाईये और बाकी काम यह एजेंट कर लेगा. और इस कार्य के लिये आपको एक पैसा भी नही देना है. अगर फिर भी कोई संदेह है तो आप हमे सीधे यहाँ संपर्क कर सकते है.
http://www.tutorialpandit.com/contact-us/
Hamare Yaha to paisa le raha hai kya kare
हेमसिंह जी आप किसी दूसरे के पास अपना KYC Verify करा लिजिये. और यह संभव नही है, तो आप इसकी शिकायत Paytm से किजिए. आपको निदान मिल जाएगा. और अगर फिर भी आपको समस्या आ रही है, तो आप हमे इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हमारे ईमेल पर भेजिए. हम बात करते है.
ईमेल – [email protected]
Mere me promocode ka option ni dikhata promocode kaise istemaal karu jiske karn mujhe abhi tak cashback kisi bhi payment me ni mila hai plz btaiye aur kyc update ho gya hai mera aur paytm payment saving bank bhi khul gaya hai
हेमसिंह जी Promocode आपको ऑफर किए जाते है. जिनके बारे में संबंधित ऑफर में बताया जाता है.आप पहले ऑफर को ध्यानपूर्वक पढिए फिर बताये अनुसार Steps को follow कीजिए. आपको जरूर ही प्रोमोकोड का फायदा मिल जाएगा.
paytm mera adhar and bank account unvalid bata raha he upay batay
महेंद्र जी, आप गलत जानकारी ही दे रहे होंगे. इसलिए दुबारा जांच करके सारी जानकारी भरीए. और फिर भी गलत बता रहा है तो आपके आधार कार्ड और पेटीएम खाते की जानकारी में अंतर होगा.
Kyc nhi ho rha Mai 3mnths se try kr rhi hu plzz btao ki kya problem h or kb tak thik hogi ye problem
शीलु जी, इस बारे में कोई सूचना नही कब तक चालु होगी. इसलिए इंतजार के अलावा कोई उपाय नही है.
Mera pincode.. 425305 he.. Oh in-person verification is not available at pincode is 425305 bata raha hai.. Sab kuch thik information dene ke bad b
हितेश जी, इसका मतलब है कि Paytm Agent आपके बताये गए पते पर नही आ सकता है. इसलिए आपको ही नजदीकी एंजेट के पास जाना होगा.
Sir Mai KYC centre par KYC karane gaya tha Sir to mera Adharcard already registered bata raha hai Jo ki Maine isse pahle kabhi bhi adharcard register nahi karaya ,Plz help me
आप पेटीएम से संपर्क कीजिए.
सर kyc पूरा होने मैं कितना टाइम लकता हैं। paytm center से kyc पूरा करने के बाद।
Please sir help me.
अंकुश जी, जब पेटीएम द्वारा वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है, तब KYC हो जाता है. यह काम तुंरत भी हो सकता है, और इसमे कई दिन भी लग सकते है.
Mere near m koi bhi paytm agent nhi h m kya kru
जय कुमार जी, ऐसी बात नहीं आपके नजदीकि शहर या कस्बे में कोई तो एजेंट होगा ही. अगर कोई नहीं है तो आप एक बार Paytm से संपर्क कीजिए.
Sir mere paytm me 20 Dino se cyc kara chuka hu abhi tak #verification in progress chal raha he ab kya karu
Plz help me sir.
अजय जी, अगर आपने पैन कार्ड की जानकारी नही दी है तो उसे भी दें और उसके बाद आपका KYC पूरा हो जाएगा.
sir mjhe mere aadhar card kyc ko delete krna hai no change krne k liye mjhe mere dusre no pr kyc add krni hai… mera aadhar card use ho rkha hai or mere no pr kisi or k aadahr card se kyc ho rkhi hai plz rply me
आकाश जी, आप नम्बर बदल लिजिए.
Mere KYC me adrash complete hone ke bad location dekha rha hai
Meri KYC painting se nahi had Rahi hai 2 mah se zadah hogaya hen Abhi tak painting me pdi hai
अंसारी जी, अगर आपकी KYC अभी तक पूरी नही हुई है तो इस बारे में पेटीएम से संपर्क कीजिए.
Hamare paytm me paishe Kat rahe hay bank me send karne par ye kaishe band hoge koi upay hay
शिव प्रताप जी, अगर आप Paytm Wallet से बैंक खाते में पैसा भेज रहे हैं तो आपको कुछ पैसा चार्ज के रूप में देना ही पडेगा. आपका यही पैसा कट रहा है.
WO argent KB aaye ga or kita time lgeg
प्रियंका जी, इस बारे में कोई समय-सीम नही बताई गई हैं.
Aadhar card ke alawa kisi or document ki jrurat to nhi pdegi sirf aadhar se ho jayega kya
सरजीत जी, हो तो जाएगा लेकिन आपको बाद में पैन कार्ड की जानकारी भी देनी होगी.
sir ,
mujhe nahi pata hai ki mera konsa number aadhar card ke sath paytm me link hai
me number ka kaise pata lagao
please tell me sir
अमन जी, आपने जिस नम्बर से पेटीएम अंकाउट बनाया हुआ है. वही नम्बर है.
Hamara kyc complete nhi ho rha h. Idanti card S. Kr rhe h. Kya kare plz help mi
सोनु जी, अभी KYC बंद है. इसलिए नही हो रही है. जब KYC चलाऊ हो जायेगी तब आप करा लेना हो जाएगी.
Ab kyc kab chalu hogi
गोपाल जी, अभी इस बारे मे कोई नई सुचना नही है.
सर आपकी पोस्ट हमे बहुत पसंद आए । और Paytm related से पूरी जानकारी हमे मिल गए है thanks my friends
Sir KYC kab tak band rahegi
लोकेंद्र जी, इस बारे में फिलहाल कोई नई सूचना नही है.